[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

राजीव गांधी किसान न्याय योजनातर्गत आदान राशि वितरण एवं कृषक सम्मान समारोह का आयोजन।

 

राजीव गांधी किसान न्याय योजनातर्गत आदान राशि वितरण एवं कृषक सम्मान समारोह का आयोजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के शाखा नवागढ़,संबलपुर और दाढ़ी के द्वारा किया गया।

अमित पाटले की रिपोर्ट

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत आधार राशि वितरण उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छ ग शासन के संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने उपस्थित किसानों को शाल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए श्री बंजारे ने कहा की अन्न का उत्पादन करने वाले अन्नदाता किसान ना हो तो हमारा क्या होगा, इसकी कल्पना नही की जा सकती पर भी किसानों को वो अधिकार वो सम्मान नहीं मिलता जो मिलना चाहिए। इस पर भूपेश सरकार ने चिंतन किया और आज हमारी सरकार किसानों का सिर्फ सम्मान ही नही कर रही अपितु किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है, हमारी सरकार ने कर्जा माफी का वादा किया था उसे पूरा किया और किसानों को कर्जा मुक्त किया। वो दिन याद करो जब भाजपा शासन काल में किसानों का डिफाल्टर लिस्ट जारी किया जाता था। क्या किसान सही में डिफॉल्टर हो सकता है चिंतन करने का विषय है। भाजपा ने किसानों को थोड़ा सा सम्मान तो छोड़ो कुछ दिया भी नही।
आज हमारी सरकार कांग्रेस की सरकार भूपेश सरकार किसानों की सरकार है। आज भूपेश सरकार सभी योजनाएं आम जन एवम् किसानों के हित को ध्यान में रख बनाती है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा की आने वाले समय में आप सब अपने किसान हितैसी सरकार भूपेश सरकार को आशीर्वाद दीजिए और धान का 28 सौ रुपए समर्थन मूल्य पाइए।
कार्यक्रम में सभी शाखा के अंतर्गत आने वाले समितियों के अध्यक्ष सहित नवागढ़ कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू, सुरेंद्र तिवारी, देवेंद्र साहू, रूप प्रकाश यादव, अमित जैन, तुलसी साहू, मनीष साहू, अरमान साहू, दिलीप साहू, अश्वनी डेहरे, अश्वनी अनंत, लखन कुर्रे, माधो सिंह राजपुत, सुभाष सोनी, लव सिंह राजपुत सहित कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *