ब्रम्हाकुमारिज सेंटर में कलेक्टर को बी के बहनों ने राखी बांधी।

 

 जिला सक्ति  में ब्रम्हाकुमारिज सेंटर में कलेक्टर को बी के बहनों ने राखी बांधी।

आज व्यस्ततम ड्यूटी के बाद मानसिक थकावट दूर करने में मेडिटेशन अच्छा साधन है …कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना

रक्षा बंधन पर्व पर सभी बहनों के स्वस्थ एवम समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं …अधिवक्ता चितरंजय पटेल

आज व्यस्ततम ड्यूटी के बाद मानसिक थकावट दूर करने में मेडिटेशन अच्छा साधन हो सकता है, यह बात जिलाधीश नूपुर राशि पन्ना ने रक्षा बंधन पर्व पर स्थानीय ब्रम्हाकुमारिज सेंटर में उपस्थित लोगों के बीच कहा। आज राखी उत्सव के उपलक्ष्य में अधिवक्ता संस्था से जुड़े उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के आग्रह पर कलेक्टर ब्रम्हाकुमारीज सेंटर पहुंची थी जहां पर उन्हें बी के राजश्री, बी के तुलसी ने रक्षा सूत्र बांधा तथा ईश्वरीय भेंट देकर उनसे हमेशा शक्ति कुंज सेंटर में आते रहने का आग्रह किया।
इन पलों में उपस्थित अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने रक्षा बंधन पर्व पर जिलाधीश नूपुर राशि पन्ना के साथ सभी बहनों के स्वस्थ एवम समृद्ध जीवन की कामना किया तो वहीं बहनों उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकानमाएं दी।
ब्रम्हाकुमारी बहनों ने इन क्षणों में उपस्थित कलेक्टर स्टाफ के साथ अन्य भाइयों को भी राखी बांधकर रक्षा बंधन पर्व को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *