केसरवानी महिला समिति चांपा ने हर्षोल्लास से मनाया देव दीपावली एवं दीपावली मिलन*

*केसरवानी महिला समिति चांपा ने हर्षोल्लास से मनाया देव दीपावली एवं दीपावली मिलन*

 

जिला रिपोर्ट राजेंद्र प्रसाद जायसवाल

 

जिला जांजगीर चांपा- चांपा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसरवानी महिला समिति चांपा के सदस्यों ने समिति की अध्यक्ष श्रीमती शांता महेंद्र गुप्ता के निवास स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली भक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

सर्व प्रथम सभी सदस्य भगवान श्रीकृष्ण जी, हरि प्रिया तुलसी माता, एवं धात्री वृक्ष आंवले वृक्ष की और गौमाता कीपूजा आराधना कर दीपदान किए इसके साथ ही एक मिनट गेम और अंताक्षरी खेलकर पटाखे और फुलझड़ी चलाकर देव दीपावली की खुशियां मनाएं इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती शांता गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों को दीपावली पर्व एवं देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि कार्तिक मास में दीप दान का विशेष महत्व होता है दीपावली पर्व से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक विशेष दीप दान किया जाता है दीपों का पर्व हमें यह संदेश देता है कि जिस तरह दीपक की लव जलकर ऊपर की और उन्नत करती है इस प्रकार हमारे मन की अच्छी भावना भी अपने से ऊपर उठकर सब की मंगल कामना के लिए हो ऐसा ही संदेश दीपक से हमें मिलती है

 

आरती और प्रसाद वितरण के पश्चात स्वल्पाहार के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती शांता गुप्ता सचिव रेखा, कोषाध्यक्ष रिंकी,अलका क्षमा, रत्नप्रभा मीनू प्रियंका, सरला सुशीला संगीता मंजू, मधुलिका,सरिता, अनुपमा, पूर्णिमा, प्रीति, ज्ञानेश्वरी, तृप्ति विभा, गुड्डी बाई कुमारी बाई, रेखा बेबी दिव्या,अवि तन्वी,किट्टू, मान्या, आदि के साथ ही बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं शामिल हुए आभार प्रदर्शन सचिव रेखा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *