[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

एनजीओ जागो जनता जागो जन कल्याण सेवा समिति की द्वितीय बैठक..

*एनजीओ जागो जनता जागो जन कल्याण समिति की द्वितीय बैठक में हुआ कार्यकारणी का विस्तार।*

कृष्णा पांडे,

जिला विधिक सलाहकार के कार्यालय परिसर पेंड्रा में बैठक सम्पन्न*
*एनजीओ रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ*

*सामाजिक सरोकार से जुड़ी महिलाआें की हुई नियुक्ति संगठन में महिला पदाधिकारी बनाये गए*

पेंड्रा/ एनजीओ जागो जनता जागो जन कल्याण समिति की द्वितीय बैठक विधि प्रकोष्ठ जिला प्रभारी संजय मिश्रा के कार्यालय परिसर पेंड्रा में रखी गई ।बैठक एनजीओ के जिला अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय के निर्देशानुसार विधिक सलाहकार जिला प्रभारी संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि जिला स्तर पर एनजीओ से जुड़ने वाले सदस्यों का विस्तार किया जाये ताकि संगठन में सदस्यों की संख्या बहुतायत में हो।इसके साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई महिलाओं को संगठन में पदाधिकारी बनाया जाये ताकि एनजीओ का कार्य उद्देश्य सशक्त बनाकर दायित्वों का निर्वहन कराया जा सके।प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।कार्यकारिणी में ज्ञानचंद राठौर जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार तिवारी जिला प्रबन्धक, सुमन तिवारी जिला मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से बनाये गए। भ्रष्टाचार निवारण विभाग समिति के अध्यक्ष गणेश्वर प्रसाद पुरी, उपाध्यक्ष बसंत कुमार सोनी को बनाया गया। महिला सशक्तीकरण समिति अध्यक्ष शांति बाई भानु,महिला सशक्तीकरण प्रभारी विद्या राठौर, तथा महिला सशक्तिकरण के संयोजक कुसुम कार्यकारिणी सदस्य मंजू ठाकुर एवं सुनीता को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।इस बैठक में एनजीओ के उद्देश्य एवं कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय लिया गया।जन कल्याण समिति शिक्षा,स्वास्थ्य,गरीबों की मदद आदि जनहितैषी क्षेत्रों में कार्य करते हुए,वृद्धाश्रम संचालित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएगी इस मुहिम को शासन स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक में एनजीओ जागो जनता जागो जन कल्याण समिति के रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया गया तथा आगामी बैठक 11फरवरी 2024 को मरवाही में रखे जाने हेतु निर्णय लिया गया।एनजीओ का प्रमुख उद्देश्य जनहितैषी कार्यों के क्रियान्वयन किया जाना,शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना,गरीबों व निर्धन छात्र छात्राओं की मदद करना,नशा उन्मूलन हेतु आवश्यक जनजागरुक्ता फैलाना तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक प्रयास किया जाना आदि प्रमुख रूप से शामिल है।एनजीओ गठन पश्चात जिला स्तर के लोग इस कार्य में जुड़ना प्रारम्भ कर चुके हैं जिसे ध्यान में रखते हुए आगामी बैठक 11फरवरी को मरवाही में रखा गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय, उपाध्यक्ष निलेश गुर्जर, सचिव भानु प्रताप ओटावी, महिला जिला उपाध्यक्ष गिरिजा रानी पोट्टाम,दिनेश तिवारी,मदन लाल पाण्डेय,विद्या राठौर, ज्ञानचन्द राठौर,बलराम तिवारी,शांति बाई भानु,मंजू ठाकुर,बसंत कुमार सोनी, गणेश्वर प्रसाद पुरी ,कुसुम,सुनीता सहित कई सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *