सरकंडा मुरूम खदान क्षेत्र में फिर चाकूबाजी, एक गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू खान और मुन्नू खान ने अपने 6 से 7 साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते ओमप्रकाश मानिकपुरी और श्रवण साहू पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में श्रवण साहू, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। वही ओमप्रकाश मानिकपुरी को भी कई चाकू पड़े हैं
लगातार तीसरी बार घटना को दिया अंजाम
सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब रिंकू खान और मुन्नू खान ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। यह तीसरी बार है जब इन दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके हौसले बुलंद हैं और कानून का कोई भय नहीं है।
पुलिस पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मुरूम खदान क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई न होने से आम जनता में दहशत का माहौल है। फिलहाल, सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घायल सरवन साहू की हालत नाजुक
हमले में गंभीर रूप से घायल श्रवण साहू का सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवारजन अस्पताल में मौजूद हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
क्या पुलिस अपराधियों पर लगेगी नकेल?
सरकंडा क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तीन बार इस तरह की घटना होने के बावजूद अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई न होना पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या सख्त कदम उठाती है।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836