छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव..छात्राओं को फ्री सैनेटरी बीजेपी के घोषणा-पत्र में 20 वादे; प्रॉपर्टी टैक्स में छूट, यूपीएससी मेंस क्लियर करने पर 1 लाख, चंदेल..
*पूर्व नगर पालिका जांजगीर के अध्यक्ष और चांपा के अध्यक्ष पर चंदेल ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप*
*नारायण चंदेल* ने जांजगीर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे शहर को भगवान के भरोसे छोड़ दिया था उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान नगर में विकास का एक भी काम न करकर शहर को पुरे पांच साल पीछे ढकेल दिया कांग्रेस पार्टी की सरकार और उसके नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास ने पालिका को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया और अपने हर कलम के हस्ताक्षर पर अपनी अलग राशि तय कर रखी थी जनता यदि हमे इस चुनाव मे अपना आशीर्वाद देती है तो हम वादा करते है कि हम अपने घोषणापत्र जिसको हमने अटल विश्वास पत्र के नाम से छत्तीसगढ़ की आम जनता के जनकल्याण के लिए जारी किया है उसी के अनुसार नगर को अपने नए अध्यक्ष के साथ मिलकर शहर की तस्वीर को बदलकर विकास का नया माडल प्रस्तुत करेंगे
*छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चाम्पा की प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा सोमवार को जारी घोषणापत्र के विषय पर पत्रकार वार्ता हुई वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि* इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 20 बड़े वादे किए हैं। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने का वादा किया गया है। साथ ही यूपीएससी मेंस क्लियर करने पर 1 लाख रुपए मिलेंगे।
*श्री चंदेल* ने कहा कि, भाजपा के महापौर बनते ही पहले काम यह होगा कि जिनके पास पट्टा है, जो कब्जाधारी हैं समेकित कर और बिजली बिल पटाते हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी।
पार्टी ने घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया है। इसमें नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाने का भी बड़ा वादा किया गया है।
नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा।
3 लाख पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे। जो बिजली बिल और समेकित कर (टैक्स) देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट दी जाएगी। हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति टैक्स जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।
हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी। इससे UPSC मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
हर नगरीय निकाय के व्यवसायिक केंद्र में बिजली सड़क शौचालय पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगे।
बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा का विस्तार होगा।
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त वाई-फाई सुविधा तय करेंगे।
स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम सम्मान निधि से 30 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्मार्ट वेंडिंग जोन, फूड स्ट्रीट की स्थापना करेंगे।
समाधान योजना के तहत बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति टैक्स को एक मुश्त निपटाया जाएगा।
स्कूल और कॉलेज में छात्रों के लिए फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
स्व सहायता समूह के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक बनाएंगे।
महतारी वंदन योजना की महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का ऋण और फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।
यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जाएगा, यानी इसे कम किया जा सकता है।
हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी। रात में भी सफाई होगी। स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
माय सिटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा इसमें नगर निगम की सीमाएं ऑनलाइन होगी। हर जोन में एक सेवा केंद्र बनाया जाएगा ताकि बार-बार नगर निगम दफ्तर ना जाना पड़े।।
नल-जल व्यवस्था को बेहतर करेंगे, पानी टंकियां बनाएंगे।
सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश के लिए नगर निगम क्षेत्र में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे।
हर तालाबों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, ताकि तालाब स्वच्छ रहें।
हर नगर निगम क्षेत्र में गोकुल नगर बनाए जाएंगे ताकि गोवंश संरक्षण देखभाल और उनके रहने का बंदोबस्त हो सके।
कार, दो पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम।
सभी नगर निगम इलाकों में नालंदा परिसर की तरह सार्वजनिक स्टडी सेंटर शुरू किया जाएगा। पुस्तकालय में सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी। उक्त पत्रकार वार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहु पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
