[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

कटनी जि.पं. में सुनीता मेहरा अध्यक्ष, अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष बने

कटनी (संतोष मिश्रा)। कटनी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वार्ड नंबर 2 से सदस्य बनी सुनीता मेहरा चुनी गई, वहीं उपाध्यक्ष पद पर एक बार पुनः वार्ड नं 8 से जीते अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष चुने गये। अशोक की लगातार यह दूसरी पारी है। आज सुबह से ही कटनी कलेक्ट्रेट में गहमा गहमी का माहौल रहा, विगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक सारी कवायद को अंजाम देते देखे गये। दोनो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने दोनों विजयी उमीदवारों को प्रमाणपत्र जारी किए, इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर से ही विजयी जुलूस प्रारम्भ हुआ, मर्यादाएं भी तार तार हुई अति उत्साह में। साइलेंट जोन में न सिर्फ ढोल नगाड़े बजे, प्रतिबंधित पटाखे भी खूब फोड़े गये धारा 144 प्रभावित क्षेत्र कलेक्ट्रेट में कानून का पालन करवाने वाले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में। तमाशबीन बने रहे यहां सभी जिम्मेदार, इसीलिए कहा जाता है कानून सिर्फ कमजोरों के लिये है।

जिला और जनपद के परिणाम में भाजपा ने रचा जीत का इतिहास, ये है भाजपा के प्रति जनता का विश्वास रामरतन पायल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को दिया श्रेय

कटनी। कटनी जिले की सभी 6 जनपदों में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पद पर शानदार विजय हासिल करने के बाद आज जिला पंचायत में भाजपा का निर्विरोध निर्वाचन प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रताओं तथा विधायक गणों की रणनीति का नतीजा है। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कटनी जिले की सभी 6 जनपदों के बाद आज जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत के लिए सभी को बधाई दी। श्री पायल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भाजपा को एकतरफा समर्थन दिया। यह हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा तथा क्षेत्रीय विधायकों के द्वारा जनता के लिए सदैव ततपर रह कर समाजसेवा एव विकास कार्यों का परिणाम है। जिला भाजपा संगठन व प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विधायक गण श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री प्रणय पांडे को जो दायित्व दिया गया था उसमे उन्होंने 100 फीसदी सफलता के साथ कटनी में इतिहास रच दिया। संगठन के जिला प्रभारी श्री संजय साहू, कटनी पंचायत चुनाव के पर्यवेक्षक श्री विजय दुबे के योग्य मार्गदर्शन में पार्टी के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जो रणनीति बनाई जिला पंचायत में आज विपक्षी पूरी तरह से परास्त हो गया। श्री पायल ने जिला भाजपा की तरफ से सभी का ह्रदय से वन्दन अभिन्दन करते हुए बताया कि कटनी जिला पंचायत में श्रीमती सुनीता मेहरा तथा जिप उपाध्यक्ष पद पर श्री अशोक विश्वकर्मा की शानदार विजय से पूरा जिला भाजपामय हो गया। जिले में कांग्रेस की इस करारी हार ने सिद्ध कर दिया कि जन जन को भाजपा पर ही विश्वास है जनता के इसी विश्वास को कायम रख कर हम सभी नए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ विकास की नई इबारत लिखेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद श्री वीडी शर्मा जी प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी कटनी के विकास हेतु हर पल संवेदनशील हैं। उनके मार्गदर्शन में कटनी विकास की नई ऊंचाई को हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *