विधायक शैलेश पांडे के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब
लोकप्रिय विधायक शैलेश पांडे बिलासपुर का जन्मदिवस आज बड़ी धूमधाम से जगन्नाथ मंगलम पुराना बस स्टैंड में मनाया गया, जहां पर शहर के तमाम सामाजिक संस्थाएं रेलवे हमाल यूनियन संघ छत्तीसगढ़ शिक्षा फेडरेशन संघ, पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन, शहर के बुद्धिजीवी, कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेसी नेता अंकित गौराहा , ऑटो संघ अध्यक्ष अजय पानीकर उर्फ़ नान, चंचल सलूजा, बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे, वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गवाही के द्वारा सु मधुर संगीत ने विधायक के जन्मदिवस और खूबसूरत बना दिया।
हजारों की संख्या में समर्थक ढोल और ताशे केक और आतिशबाजी के साथ विधायक शैलेश पांडे का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, वहीं पर अंक मुक बधिर विद्यालय के 2 छात्र छात्राओं ने अपने संगीत से लोगों का मन मोह लिया, साथ ही सारंग और शिवा नायडू ग्रुप की रंगारंग प्रस्तुति आर्केस्ट्रा और गायन प्रस्तुति ने लोगों को बांधे रखा, इस तरह नगर में विधायक शैलेश पांडे का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोल्लास और नए अंदाज में मनाया गया
विधायक शैलेश पांडे अपने सभी कार्यकर्ताओं और नगर के बुद्धिजीवी सामाजिक संस्थाओं से मिलकर उन्होंने सब का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
Sanjeev singh Address bhartiya nagar bilaspur 7000103836