[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

लोरमी नगर के प्रतिष्ठित डीएसई में हाई स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा

  1. लोरमी। नगर के प्रतिष्ठित सी बी एस ई स्कूल दिल्ली स्कूल ऑफ एजुकेशन लोरमी का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में टॉप टेन रैंकिंग इस प्रकार रहा । दीप नारायण शर्मा 91.8% के साथ प्रथम स्थान पर रहे। आशी कटेलिहा 89% अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रही। विवेक राजपूत 86.8% अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहे। राहुल साहू 86% चौथे स्थान। अभिजया सिंह 84.2 पांचवे स्थान पर । शुभम यादव छठे स्थान पर 78.4%। सातवे स्थान पर नितीश राजपूत 78.2%। आठवें स्थान पर हितेश उपाध्याय 76.8%। नौवें स्थान पर जसवंत साहू 74.8% । दसवें स्थान पर हर्ष साहू व अंशिका जायसवाल 74.4% अंक प्राप्त किये। कक्षा 10 वीं में कुल 39 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। वहीं कक्षा 12 वीं में रीना काठले 85.2% अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किये। यामिनी सिंह राजपूत 83.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान। पायल मार्कण्डे 77.8% अंको के साथ तृतीय स्थान पर रही। अदिति सोनी 76.6% अंको के साथ चौथे स्थान तथा 73.4% अंको के साथ पृथा सिंह पांचवें स्थान पर रही। स्कूल की प्राचार्या वैशाली गुप्ता व उप प्राचार्य लखबीर सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दीनानाथ राजपूत, लखि राम महतो, मेहुल सर एवं सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये। संस्था प्रमुख संजय सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके आगे भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *