[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="यह खबर हिंदी आडिओ में सुने "]

भाजपा द्वारा आयोजित,प्रबुद्ध सम्मेलन एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह, लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न।

संवाददाता शेख असलम

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 वर्ष पूर्ण होने पर लखीराम ऑडिटोरियम में भाजपा का आयोजन संपन्न भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पुरातन काल से चली आ रही है, लोकतंत्र का अपना एक अलग ही महत्व है लव-कुश इसके उदाहरण है, जिन्होंने अपनी माता के खिलाफ हुए अन्याय के विरूद्ध अयोध्या में अलख जगाकर वहां की जनता को जागरूक किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली शासनकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत आज लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा बिलासपुर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 9 वर्षो के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया है और गौरवशाली राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। पहले भारत के प्रधानमंत्री जब विदेश यात्रा पर जाते थे तब यह धारणा बनती थी कि कुछ मांगने आ रहे है, परंतु अब यह स्थिति नहीं रही। हमारे प्रधानमंत्री जब विदेश जाते है तो लेने नही देने जाते है। उन्होंने कहा कि विरोधी देशो में भी जब कोई गंभीर संकट आता है तो सबसे पहले सहयोग के लिए भारत हाथ बढाता है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षो में देश ने काफी प्रगति की है। उन्होंने संपूर्ण स्वच्छता अभियान घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन योजना प्रारंभ कर गरीबों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसका लाभ जन-जन को मिल रहा है। उन्होंने प्रबुद्धजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों को आव्हान किया कि देश की बागडोर सही नेतृत्व को देने लोगो को जागरूक करना होगा, तभी देश प्रगति के सर्वोच्च स्थान पर होगा। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित कर लोकतंत्र को कुचला गया लोगो की स्वतंत्रता छीन ली गयी और उन्हें बिना किसी अपराध के जेलों में डाल दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिलासपुर को स्मार्ट सिटी घोषित कर विकास कार्यो के लिए एक हजार करोड़ रूपये का आवंटन किया है, किंतु इसे खर्च करने अभी तक कोई योजना नहीं बन पाई और अभी तक केवल तीन सौ करोड़ रूपये ही खर्च किए गए है, शेष सात सौ करोड़ की राशि लेप्स होने जा रही है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर कोनी में 2 सौ करोड़ रूपये की लागत से मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल और 150 करोड़ रूपये की राशि कैंसर अस्पताल के लिए 115 करोड़ राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग दर्री घाट से उरगा तक के लिये दो हजार करोड़ रूपये, बिलासपुर से रायपुर तक एक हजार करोड़ रूपये और बिलासपुर से अंबिकापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए दो हजार करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार बिलासपुर के ऐतिहासिक विकास के लिए केन्द्र सरकार ने कई हजार करोड़ रूपयो की राशि स्वीकृत की है। इसके अतिरिक्त अन्य केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानियों की भूमिका एवं उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान एवं इसके बाद लोकतंत्र बचाने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन घनश्याम कौशिक ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, द्वारिका जायसवाल, दत्ता त्रिपुरवार, गोवर्धन गुलहरे, विशेषर पटेल, घनश्याम कौशिक, तिलकराम साहू, अवधेश अग्रवाल, सुधा गुप्ता, निखिल केशरवानी, डॉ.रजनीश पाण्डेय, अजीत सिंह भोगल, महराज सिंह नायक, हरिशंकर वर्मा, जनक देवांगन, बीआर महोबिया, दयाशंकर तिवारी, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चंदू मिश्रा, विक्रम मोहले, ओमप्रकाश पाण्डेय, जनकराम देवांगन, संतोष दुबे, विनय पाठक, रोशन सिंह, अल्पेश द्विवेदी, राजा दुबे, महर्षि बाजपेयी, प्रणव शर्मा, कमलेश सिंह, दिनेश सिंह, राजेश सूर्यवंशी, जीवन मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *